दिल्ली-एनसीआर

बदमाश पुलिस की गिरफ्त से साथी को छुड़ाकर ले गए

Admin Delhi 1
18 Dec 2022 1:25 PM IST
बदमाश पुलिस की गिरफ्त से साथी को छुड़ाकर ले गए
x

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार को बदमाश पुलिस की गिरफ्त से अपने एक साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे बदमाश को पकड़ा था और उसका सत्यापन कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शाहबाद डेयरी थाने में तैनात हवलदार तरुण शुक्रवार शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह उन बदमाशों की जांच पड़ताल कर रहे थे, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

स दौरान हवलदार को एक पंकज नाम का बदमाश इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ नजर आया। पुलिसकर्मी ने उस बदमाश को हिरासत में ले लिया। अचानक पंकज के कुछ साथी वहां पहुंच गए और हवलदार से हाथापाई करने लगे। मौके का फायदा उठाकर पकड़ा गया बदमाश फरार हो गया।

Next Story