दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, अगले 7 दिन में गर्मी से मिल सकती है राहत

Sarita
19 May 2022 11:26 AM IST
The minimum temperature in the capital Delhi was one degree above normal, there may be relief from heat in the next 7 days
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ''बृहस्पतिवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।
Next Story