दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में आज से फिर चढ़ेगा पारा, जानें भीषण गर्मी का कब तक चलेगा दौर

Renuka Sahu
18 May 2022 1:06 AM GMT
The mercury will rise again in Delhi from today, know how long the period of scorching heat will last
x

फाइल फोटो 

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मिली राहत बुधवार से खत्म हो रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मिली राहत बुधवार से खत्म हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम खुलने के साथ तेज धूप निकलेगी व गर्मी का सितम बढ़ेगा। हालांकि, 21 मई से एक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 23 मई तक राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से गर्मी के तेवर हल्के रहे। हवा में नमी का स्तर 27 से 57 फीसदी रहा। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में सबसे अधिक 44.6 व नजफगढ़ में 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा चढ़कर 43 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। विभाग ने 20 तारीख के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए पारा 45 तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, आगामी 21 मई को मौसम का मिजाज बदलेगा व आंधी-तूफान आने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 23 मई तक बारिश की वजह से गर्मी के तेवर नरम रहेंगे।
एक नजर...
अधिकतम तापमान-43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:07 बजे
सूर्योदय का समय: 5:29 बजे
दिनभर मौसम साफ रहेगा, हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। हवा में नमी का स्तर सामान्य रहेगा
Next Story