दिल्ली-एनसीआर

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म! गर्मी ने दिल्ली में एक बार फिर कड़े किए तेवर, कल से चलेगी लू

Renuka Sahu
17 April 2022 2:40 AM GMT
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म! गर्मी ने दिल्ली में एक बार फिर कड़े किए तेवर, कल से चलेगी लू
x

फाइल फोटो 

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार पारा फिर चढने लगा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार पारा फिर चढने लगा है। इस कारण से शनिवार को गर्मी ने एक बार फिर से अपने तेवर कड़े किए। शुक्रवार को चालीस डिग्री से नीचे रहा तापमान शनिवार को 40 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तो तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान फिर से बढने लगेगा। अगले सप्ताह की शुरुआत में तो विभाग ने लू की गंभीर स्थिति बनने की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले बृहस्पतिवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी व कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। इस कारण से शुक्रवार को भी पारा 40 से नीचे ही रहा और गर्मी का अहसास कम हुआ। लेकिन शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिल्ली का स्पोटर््स कॉम्पलेक्स इलाका 41.8 डिग्री तापमान केसाथ सबसे गर्म रहा। नजफगढ़ इलाके में तापमान 41.4, रिज में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
एनसीआर में सबसे ज्यादा तापमान गुरुग्राम में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक लू की गंभीर स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान भी बढ़ेगा। 20 अप्रैल तक तापमान 41 व 42 केबीच बना रहेगा। 21 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान बादल छाने और आंधी की संभावना जताई गई है।
Next Story