दिल्ली-एनसीआर

देश की पहली रैपिड रेल में मिलेगी वाईफाई से लेकर रैक तक की सुविधा जानें कब से दौड़ेगी रेल

Renuka Sahu
17 March 2022 2:35 AM GMT
देश की पहली रैपिड रेल में मिलेगी वाईफाई से लेकर रैक तक की सुविधा  जानें कब से दौड़ेगी रेल
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली देश की पहली रैपिड रेल के कोच के मॉडल की बुधवार को पहली झलक दिखाई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली देश की पहली रैपिड रेल के कोच के मॉडल की बुधवार को पहली झलक दिखाई। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के लिए गुजरात में तैयार कोच दुहाई डिपो पहुंचा।

मार्च 2023 में दौड़ने लगेगी
एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहले खंड में साहिबाबाद से दुहाई गांव के बीच मार्च 2023 में रैपिड रेल चलने लगेगी। इस खंड का 90 सिविल कार्य पूरा हो गया है। अगले दो माह में कोच आने शुरू हो जाएंगे। मई से ट्रायल शुरू हो जाएगा। पहले खंड के छह महीने बाद मुरादनगर से मेरठ के परतापुर तक शुरुआत होगी। इसके बाद साहिबाबाद-दिल्ली के बीच तीसरा खंड शुरू होगा। 2025 में मेरठ शहर में चलेगी।
यात्री क्षमता
छह कोच वाली ट्रेन में एक बार में करीब 1700 लोग सफर कर पाएंगे। इसमें एक प्रीमियम कोच भी होगा, जिसमें 60 लोग बैठ सकेंगे, वहीं सामान्य कोच में 70 से 72 बैठेंगे। हर कोच में 270 लोग खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे।
सुविधाएं
1. सभी कोच वातानुकूलित
2. वाईफाई और चार्जिंग प्वॉइंट
3. कोच में यात्री न होने पर लाइट अपने आप बंद हो जाएगी
4. टू बाई टू बैठने की सुविधा
5. सामान रखने के लिए रैक
6. मरीज स्ट्रेचर सहित सफर कर सकेंगे
7. हर पांच से 10 मिनट में ट्रेन
रफ्तार
ट्रेन का आउटर एयरोडायनेमिक आकार का है, जिससे ट्रेन को ज्यादा रफ्तार में दौड़ने में मदद मिलेगी। 180 किलोमीटर प्रति घंटा इसकी ऑपरेशनल रफ्तार होगी। कंप्यूटरीकृत प्रणाली से चलने वाली इस ट्रेन में ब्रेक लगाते समय झटका भी नहीं लगेगा।
Next Story