- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- FNG सर्विस रोड से...
FNG सर्विस रोड से लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर हुई कार्रवाई

Noida नोएडा : थाना सेक्टर-113 पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी और स्नेचिंग की वारदातों में शामिल एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 12,300 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न गंभीर मामलों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक Pramod Kumar Singh ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को एफएनजी सर्विस रोड, सोरखा से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय प्रताप उर्फ राजा ठाकुर पुत्र विशुन सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी और स्नेचिंग के सामान को बेचकर प्राप्त किए गए 12,300 रुपये नकद तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों में सक्रिय था।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से जनपद औरैया का रहने वाला है और एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित चोरी और स्नेचिंग से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है और उसके अन्य साथियों तथा नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।





