दिल्ली-एनसीआर

Indian संस्कृति और संस्कारों पर दिया गया विशेष संदेश

Ratna Netam
28 Jun 2026 9:06 PM IST
Indian संस्कृति और संस्कारों पर दिया गया विशेष संदेश
x
नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Noida नोएडा : सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को मंगलमय परिवार द्वारा “मंगलमय परिवार मिलन” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य परिवार संस्था को सशक्त बनाना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प को दोहराना रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य संत Vijay Kaushal Ji Maharaj का प्रेरक सान्निध्य एवं आशीर्वचन रहा। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति में परिवार संस्था के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सुदृढ़ परिवार ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से पारिवारिक संस्कारों, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लगभग 30 सद्गृहस्थ परिवारों को सम्मानित किया गया। इनमें वे दंपति शामिल थे जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है और जिनके तीन या उससे अधिक संतानें हैं। इनका सम्मान ऐसे दंपतियों द्वारा कराया गया जिनकी आयु 50 वर्ष से अधिक है और जिनके तीन बच्चे हैं।

कार्यक्रम का संचालन मंगलमय परिवार के अध्यक्ष Mahesh Babu Gupta ने किया। संस्था के संरक्षक Paramatma Sharan Bansal ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उन परिवारों को प्रोत्साहित करना है जो पारिवारिक मूल्यों को मजबूत कर रहे हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए संस्कारित और सशक्त परिवारों के निर्माण का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन पर प्रमोद शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मीडिया प्रभारी मुकुल वाजपेयी के अनुसार, खंडित मूर्तियों के गरिमापूर्ण निस्तारण के लिए उद्योगपति ओंकारनाथ अग्रवाल द्वारा प्रदान किए गए वाहन का लोकार्पण संत विजय कौशल महाराज द्वारा उनके पुत्र प्रवीण अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। संस्था के प्रकल्प प्रभारी संजय जिंदल और पुरुषोत्तम तापरिया ने बताया कि अब तक लगभग 250 मंदिरों में इस प्रकार की मूर्तियों के संग्रह हेतु पात्र रखे जा चुके हैं।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और इसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Next Story