दिल्ली-एनसीआर

Tanzanian के नागरिक के पास मिला कोकीन भरे 63 कैप्सूल, गिरफ्तार

Sanjna Verma
14 Aug 2024 8:26 AM GMT
Tanzanian के नागरिक के पास मिला कोकीन भरे 63 कैप्सूल, गिरफ्तार
x
दिल्ली Delhi: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तंजानिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो अपने शरीर में कथित तौर पर कोकीन से भरे 63 कैप्सूल छिपा कर ले जा रहा था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
व्यक्ति को एक अगस्त को दार एस सलाम (Tanzanian) से अदीस अबाबा और दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचने पर पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने मादक पदार्थ युक्त 63 कैप्सूल निगले हैं। इसके बाद यात्री को चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘यहां अस्पताल में उसके शरीर से 63 कैप्सूल निकाले गए। जब इन CAPSULEको काटा गया तो उनमें 998 ग्राम सफेद रंग का पाउडर मिला जिसके मादक पदार्थ होने का संदेह था और जांच में पाया गया कि वह कोकीन है।’’ बयान में बताया गया है कि 998 ग्राम कोकीन की अनुमानित कीमत 14.97 करोड़ रुपये है। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और मादक पादर्थ को जब्त कर लिया है।
Next Story