दिल्ली-एनसीआर

SHUETS के छात्रों एवं छात्राओं द्वारा अपशिष्ट पदार्थ से बनी मिठाई

Gulabi Jagat
28 March 2025 5:50 PM IST
SHUETS के छात्रों एवं छात्राओं  द्वारा अपशिष्ट पदार्थ से बनी मिठाई
x
New Delhi: शुएट्स विश्वविद्यालय के बी एस सी (फूड टेक्नो) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर डा० शंकर सुवन सिंह के नेतृत्व में सोया मिल्क से बचे अपशिष्ट पदार्थ से मिठाई बनाई गई। यह मिठाई बेजोड और प्रोटीन से भरपूर है। यह मिठाई अभी मार्केट में नहीं है। छात्राओं व छात्रों द्वारा भविष्य में इस पर शोध किया जाना बाकी है। छात्रों ने सोया पनीर व सोया मिल्क के साथ- साथ इसके अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग कर नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धि प्राप्त की ! छात्र और छात्राओं में पल्लवी सिंह, अपर्णा जयसवाल, अंजली , डिंपल श्रीवास्तव, मोहम्मद युनुस, मोहम्मद अब्दुल समद, सिद्धार्थ , विग्नेश वर्मा ने मुख्य रूप से इसको बनाया।


Next Story