- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में नए क्रिकेट...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में नए क्रिकेट नियमों पर अंपायरों की खास वर्कशॉप
SHIDDHANT
30 Sept 2026 9:03 PM IST

x
Delhi दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले क्रिकेट के नए नियमों को लेकर अपने अंपायरों के लिए विशेष MCC Laws of Cricket Workshop का आयोजन किया। वर्कशॉप का उद्देश्य अंपायरों को नियमों में होने वाले बदलावों की जानकारी देना और आगामी मुकाबलों में उनके सही इस्तेमाल के लिए तैयार करना रहा।
DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ने नए नियमों के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट के नियम Marylebone Cricket Club (MCC) तैयार करता है और इस बार भी खेल से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। ICC ने भी 1 अक्टूबर 2026 से MCC के शेष नए Laws of Cricket बदलावों को अपनाने की पुष्टि की है।
श्याम शर्मा के मुताबिक, नए नियमों में बाउंड्री कैच से जुड़ा बदलाव खास चर्चा में है। उन्होंने उस स्थिति का जिक्र किया, जिसमें कोई फील्डर बाउंड्री के बाहर छलांग लगाकर हवा में रहते हुए गेंद को अंदर फेंकता था और फिर दोबारा गेंद हासिल करता था। नए नियमों के तहत ऐसी परिस्थितियों को लेकर अंपायरों को स्पष्ट दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने क्रिकेट बैट से जुड़े नियमों का भी उल्लेख किया। श्याम शर्मा ने बताया कि नए प्रावधानों में लकड़ी के टुकड़ों को जोड़कर बैट तैयार करने की अनुमति से जुड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि बैट की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लागत कम करने के उद्देश्य से यह प्रावधान महत्वपूर्ण हो सकता है।
वर्कशॉप के दौरान DDCA के अंपायरों को नए नियमों की व्यावहारिक जानकारी दी गई, ताकि मैदान पर निर्णय लेते समय किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे। क्रिकेट के नियमों में होने वाले बदलावों को समझना अंपायरों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि मैच के दौरान इन्हीं नियमों के आधार पर फैसले लिए जाते हैं।
DDCA की यह पहल नए नियम लागू होने से पहले अंपायरों को तैयार करने की दिशा में उठाया गया कदम है। 1 अक्टूबर से लागू होने वाले बदलावों के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संबंधित नियमों के अनुसार निर्णय लिए जाएंगे।
Next Story





