- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिगंबर जैन बड़ा मंदिर...
दिल्ली-एनसीआर
दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में संपूर्ण भारत में शांति समृद्धि सौहार्द्र हेतु विशेष अभिषेक एवं पूजन किया
Gulabi Jagat
11 May 2025 10:44 PM IST
x
Raipur: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में आज वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि के अवसर पर श्रावक गणों ने श्री पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रतिदिन चल रही आध्यात्मिक प्रयोगशाला शिविर में आज 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का रजत कलशों से विशेष अभिषेक,शांति धारा,एवं पूजन किया। मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज हमारा भारत देश आतंकवादी आक्रमणकारियों से बहुत ही बहादुरी से सामना कर रहा है। हमारी सैन्य शक्ति ने हमारे देश मान बढ़ाया है जिस पर हम सभी समाजजनों को गर्व है। जैन समाज अहिंसा को मानने वाला धर्म है। हमारे भारत देश में भगवान महावीर से लेकर बहुत से अहिंसा वादी पुण्य आत्माओं एवं विचारकों ने जन्म लिया है। समूचे विश्व को जैन धर्म की विचार धारा ने सदा ही अहिंसा और सत्य मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया है। संपूर्ण विश्व एवं भारत देश में शांति सौहाद्र समृद्धि बनी रहे इसलिए बड़ा मंदिर के जिनालयों में आज विशेष अभिषेक शांति धारा पूजन किया गया।
आज दिनाँक 11/05/2025 तिथि : वैशाख शुक्ल चतुर्दशी दिन : रविवार को सुबह 8.30 बजे श्रावक गणों ने जिनालय पहुंच कर शुद्ध धोती दुपट्टे धारण किए। मंगलाष्टक पाठ पढ़ कर प्रासुक जल को जल शुद्धि मंत्र पढ़ कर अभिषेक का जल शुद्ध किया। सभी ने अभिषेक पाठ पढ़ कर 23 वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को नाचते गाते जयकारों के साथ लाकर, पांडुशिला में श्रीकार लेखनं कर विराजमान किया। उपस्थित सभी श्रावकों ने श्रीजी का रजत कलशों से समता भाव पूर्वक अभिषेक किया एवं रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा भी की गई। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन मामा जी एवं को प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा का मंत्रोच्चार से शुद्ध वाचन श्रेयश जैन बालू द्वारा किया गया। शांति धारा उपरांत सभी ने भगवान की संगीतमय भक्ति भाव से आरती कर अपना जीवन धन्य किया। अंत में सभी ने अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर आज देव, शास्त्र,गुरु पूजन,एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान का पूजन कर "ॐ ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा मंत्रों" से अर्घ्य समर्पित किए। अंत में विसर्जन पाठ कर पूजन विसर्जन किया गया।
सूचनादाता
प्रणीत जैन
मीडिया प्रभारी
महावीर ज्ञान विद्या संघ
Tagsदिगंबर जैन बड़ा मंदिरभारतशांति समृद्धि सौहार्द्रविशेष अभिषेकपूजनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





