दिल्ली-एनसीआर

बकरा हटाने के विवाद में Shopkeeper से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Ashish verma
29 May 2025 9:30 PM IST
बकरा हटाने के विवाद में Shopkeeper से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
x
बकरा हटाने के विवाद में Shopkeeper से मारपीट

East Delhi.पूर्वी दिल्ली। खजूरी खास इलाके में एक दुकानदार को अपनी दुकान के सामने से बकरा हटाने का विरोध करना भारी पड़ गया। पड़ोसी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर दुकानदार की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल मनोज धामा को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित की शिकायत पर खजूरी थाना पुलिस ने मारपीट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सरवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। त्योहार का समय है। माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस ने खजूरी में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया है। बकरा हटाने को लेकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित मनोज धामा अपने परिवार के साथ खजूरी एफ-ब्लॉक में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर एक व्यक्ति उसकी दुकान के सामने बकरा लेकर खड़ा था। उसने बकरे को दुकान के सामने से हटाने को कहा। वह व्यक्ति बकरा लेकर वहां से चला गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद उसका पड़ोसी सरवर उसकी दुकान पर पहुंचा और बकरा हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा।पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे पीटाआसपास के लोग एकत्र हुए और मामला शांत कराया। रात करीब नौ बजे आरोपी अपने चार साथियों के साथ फिर दुकान पर पहुंचा। पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे पीटा। उसे बचाने आई पीड़ित की पत्नी पर भी हमला कर दिया। उसे पीटने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़ित दोनों ही पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। दोनों के बीच रंजिश चल रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story