दिल्ली-एनसीआर

Fire safety को लेकर बैठक में गंभीर चर्चा

Ratna Netam
4 July 2026 6:19 PM IST
Fire safety  को लेकर बैठक में गंभीर चर्चा
x

Noida नोएडा : नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन्स NOFAA के नव-निर्वाचित बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा और महासचिव सुरोजित दासगुप्ता ने किया। इसमें कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों सहित संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर बहुमंजिला आवासीय सोसायटियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और फायर विभाग की आपातकालीन तैयारियों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि तेजी से बढ़ती हाईराइज सोसायटियों के अनुरूप आधुनिक फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता, पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था, नियमित मॉक ड्रिल और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

बैठक में यह भी बताया गया कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अभी भी कई सोसायटियों में सुरक्षा मानकों को लेकर सुधार की आवश्यकता बनी हुई है।NOFAA ने जोर देकर कहा कि बड़ी आबादी वाली इन आवासीय सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

Next Story