दिल्ली-एनसीआर

सड़क हादसा: नोएडा में मोटरसाइकिल टक्कर से युवती समेत दो दोस्तों की मौत, 2 अन्य घायल

Sarita
27 Dec 2021 11:09 AM IST
सड़क हादसा: नोएडा में मोटरसाइकिल टक्कर से युवती समेत दो दोस्तों की मौत, 2 अन्य घायल
x

फाइल फोटो 

नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 के पास रविवार रात दो मोटरसाइकिल के फिसलकर एक-दूसरे से टकराने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 के पास रविवार रात दो मोटरसाइकिल के फिसलकर एक-दूसरे से टकराने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गंगेश गंधर्व, रितिका, प्रशांत, कौशल और मोहित फरीदाबाद की एक कंपनी में एक साथ काम करते थे। पांचों रविवार रात नोएडा में एक रेस्तरां में डिनर करने आए थे। इसके बाद, ये सभी तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़ी चौखंडी गांव स्थित मोहित के घर जा रहे थे, तभी सेक्टर-62 में आइथम टावर के पास बरसात के कारण दो मोटरसाइकिल फिसल गईं।
उन्होंने बताया कि फिसलने के बाद गंधर्व तथा प्रशांत की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रितिका और गंगेश गंधर्व की मौत हो गई, जबकि प्रशांत और कौशल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार इन चारों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों और घायलों के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।


Next Story