- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ऋतुराज झा ने भाजपा पर...
दिल्ली-एनसीआर
ऋतुराज झा ने भाजपा पर लगाया भगत सिंह जयंती की उपेक्षा का आरोप
SHIDDHANT
29 Sept 2025 8:05 PM IST

x
Delhi दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋतुराज झा ने भारतीय जनता पार्टी पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती को नजरअंदाज करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हर साल भगत सिंह की जयंती को पूरे सम्मान के साथ मनाया गया, जबकि भाजपा ने इस बार कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। भाजपा की भगत सिंह के प्रति नफरत साफ तौर पर जाहिर होती है। इतना ही नहीं, भाजपा ने उनके विचारों को दबाने की कोशिश की।
ऋतुराज झा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कल शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती थी। आप सरकार ने दिल्ली में 10 साल तक इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे, वीडियो संदेश देते थे या कैबिनेट मीटिंग होती थी, उनके पीछे हमेशा भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीरें होती थीं। यह हमारी विचारधारा और देशभक्ति का प्रतीक था।
उन्होंने दावा किया कि आप सरकार ने भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए काम किया, जबकि भाजपा ने देश के महानायकों का अपमान किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन शहीद भगत सिंह की जयंती पर कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शेड्यूल देख लीजिए, पूरे दिन में भगत सिंह की जयंती से संबंधित कोई आयोजन नहीं था।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार युवाओं तक पहुंचें और उनके सपनों का समाज बने। भाजपा की यह नीति दर्शाती है कि वे भगत सिंह के विचारों से डरते हैं। वे नहीं चाहते कि युवा उनके दिखाए रास्ते पर चलें। उन्होंने आगे कहा कि आप ने हमेशा भगत सिंह और अंबेडकर के विचारों को बढ़ावा दिया और दिल्ली में उनके विजन को लागू करने के लिए काम किया। मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि वे भगत सिंह के बलिदान और उनके विचारों को याद रखें। हमारी पार्टी भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम चाहते हैं कि देश का युवा उनके विचारों से प्रेरित हो और एक समतामूलक समाज का निर्माण हो।
Tagsआम आदमी पार्टीऋतुराज झाभगत सिंह जयंतीभाजपा आलोचनादिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालअंबेडकरयुवा प्रेरणासमतामूलक समाजराजनीतिक आरोपडबल इंजन सरकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





