दिल्ली-एनसीआर

एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा, कम उम्र में नाबालिग चुन रहे अपराध का रास्ता, दिल्ली में पकड़े गए सबसे ज्यादा अपराधी

Sarita
1 Sept 2022 8:41 AM IST
Revealed in NCRB report, minors are choosing the path of crime at an early age, most criminals caught in Delhi
x

फाइल फोटो 

राजधानी में आपराधिक मामलों में नाबालिगों की तेजी से बढ़ती संलिप्तता हैरान करने वाली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी में आपराधिक मामलों में नाबालिगों की तेजी से बढ़ती संलिप्तता हैरान करने वाली है। एनसीआरबी की हाल में जारी रिपोर्ट की मानें तो मेट्रो शहरों में होने वाले अपराध में सबसे अधिक नाबालिग दिल्ली में पकड़े गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बीते वर्ष राजधानी में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, दुष्कर्म, दंगे और छेड़छाड़ आदि घटनाओं में 2643 नाबालिग पकड़े गए हैं। वहीं, वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 2455 था। यानी, 2021 में आठ फीसदी अधिक नाबालिग पकड़े गए। पिछले साल रोजाना सात नाबालिग पकड़े गए। इनमें अधिकतर कम पढ़े-लिखे थे।

कहां कितने किशोर पकड़े
दिल्ली 2643
चेन्नई 647
मुंबई 611
सूरत 516
नागपुर 369
इंदौर 355
हैदराबाद 350
जयपुर 332
पुणे 299
अहमदाबाद 298
पूर्व में हुई वारदात
01 मई सिविल लाइंस में नाबालिगों ने कारोबारी की हत्या कर दी थी।
07 अगस्त पुल प्रह्लादपुर में ट्रक चालक की हत्या हो गई। दो दिन बाद आरोपी नाबालिग पकड़ा गया।
क्या हैं कारण
1. कुछ नाबालिग फिल्म के पात्रों से प्रेरित होकर भी घटनाएं करते हैं। कई पकड़े गए नाबालिगों ने इसे खुद माना है।
2. बच्चों में देखादेखी, ब्रांडेड कपड़े, जूते, महंगे मोबाइल आदि की चाहत होती है। इसे पाने के लिए वे अपराध तक कर डालते हैं।
3. इलाके के बदमाशों को देखकर बच्चों में उनकी तरह बनने की चाहत होती है। उनके संपर्क में आकर ने अपराध करने लगते हैं।
4. नाबालिगों के पकड़े जाने पर उन्हें कम सजा मिलती है। जिसका फायदा उठाकर गैंग भी उनसे वारदात कराते हैं।
बच्चों को कैसे बचाएं
1. बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिए परिवार को जागरुक करना होगा।
2. पुलिस खासतौर से उन इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम करे, जहां के ज्यादा नाबालिग अपराध में शामिल हों।
3. किसी नाबालिक के पकड़े जाने पर उसकी काउंसलिंग कर सुधारने का प्रयास हो।
4. बच्चों को खेलकूद में व्यस्त रखना चाहिए ताकि उनका ध्यान न भटके। पूर्व में दिल्ली पुलिस ऐसे अभियान चलाती भी थी।
राजधानी में 2021 में हुई कार्रवाई
अपराध पकड़े
हत्या 78
हत्या का प्रयास 154
दुष्कर्म 69
छेड़छाड़ 103
चोरी 1075
लूट 339
पॉक्सो 109
आर्म्स एक्ट 45
दंगे 05
Next Story