- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- गणतंत्र दिवस: दिल्ली...
दिल्ली-एनसीआर
गणतंत्र दिवस: दिल्ली में आज सुबह से 30 घंटे के लिए बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग, दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Sarita
25 Jan 2022 7:38 AM IST

x
फाइल फोटो
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बुधवार को चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सेवाओं में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सेवाओं में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह को देखते हुए सुबह से दोपहर 12 बजे तक यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि येलो लाइन और वॉयलेट लाइन के यात्रियों के लिए यहां इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस दौरान पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश या निकास गेट बंद रहेंगे। मंगलवार सुबह 6.00 बजे से बुधवार (26 जनवरी) को दोपहर दो बजे तक सभी मेट्रो की पार्किंग बंद रहेंगी। सुरक्षा इंतजामों के तहत डीएमआरसी ने ये कदम उठाए हैं।
29 जनवरी (शनिवार) बीटिंग रिट्रीट समारोह के मौके के दिन भी (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि के दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन और वॉयलेट (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) के यात्रियों को इंटरचेंज की अनुमति होगी। शाम साढ़े छह बजे के बाद इन स्टेशनों पर भी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।
Next Story





