- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Rekha Gupta ने दी...
दिल्ली-एनसीआर
Rekha Gupta ने दी जानकारी, 7000 स्मार्ट क्लास और 100 भाषा प्रयोगशाला की तैयारी
Harrison
6 Jun 2025 11:47 PM IST

x
Delhi दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस साल अपने स्कूलों में सात हजार स्मार्ट क्लासरूम बनाएगी और छात्रों के लिए 100 भाषा प्रयोगशालाएं और 175 डिजिटल लाइब्रेरी भी खोलेगी। उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में कक्षाओं के निर्माण में हुई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही 1200 मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार इस साल अपने स्कूलों में सात हजार स्मार्ट क्लासरूम बनाएगी और छात्रों के लिए 100 भाषा प्रयोगशालाएं और 175 डिजिटल लाइब्रेरी भी खोलेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कक्षाओं के निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं और सीएजी रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ संवाद मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग स्थित जीएसकेवी विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ष दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1,200 मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान करेगी, जैसा कि बजट 2025-26 में घोषणा की गई थी।
Tagsरेखा गुप्तादी जानकारी7000 स्मार्ट क्लास100 भाषा प्रयोगशालाकी तैयारीRekha Guptagave informationpreparation of 7000 smart classes100 language laboratoriesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





