- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Realme C71 भारत में...
दिल्ली-एनसीआर
Realme C71 भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 6GB रैम, लेकिन कीमत आपकी सोच से कम!
Tara Tandi
15 July 2025 7:37 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme C71 को भारत में लॉन्च किया गया है। यह एंट्री-लेवल 5G हैंडसेट है, जो 8,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा। Realme C71 को इससे पहले चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। नए रियलमी स्मार्टफोन की खासियतों में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बड़ी बैटरी, AI-पावर्ड 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 6GB रैम है। किफायती होने के बावजूद Realme C71 में 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसका मतलब है कि Type-C to C केबल के जरिए इस डिवाइस से दूसरा डिवाइस चार्ज किया जा सकता है।
Realme C71 Price in India, availability
Realme C71 को दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपये, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। यह सी ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में Realme.com और Flipkart पर उपलब्ध होगा।
लॉन्च ऑफर की बात करें, तो Realme C71 के 6GB रैम वेरिएंट को खरीदने पर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जो इसकी कीमत को 7,999 रुपये, यानी 4GB रैम वेरिएंट से केवल 300 रुपये ज्यादा पर ले आएगा।
Realme C71 Specifications
Realme C71 5G Android 15-बेस्ड Realme UI पर काम करता है, जिसमें कुछ AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,604 पिक्सल है और पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 725 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। यह ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।
Realme C71 के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्टेड कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Realme C71 फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बैटरी दी गई है। दावा किया गया है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगातार 9 घंटे तक गेमिंग टाइम दे सकती है। इसके अलावा, यह 1.5 मीटर से गिरने पर भी सुरक्षित रहने का दावा करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में Beidou, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Realme C71 में आर्मरशेल बिल्ड है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि इसने मिलिट्री स्टैंडर्ड शॉकप्रूफ टेस्ट पास किया है। इसमें सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन टेक्नोलॉजी है जो डिवाइस के अंदर जमा पानी को साफ करती है। इसकी मोटाई 7.79 mm और वजन 196 ग्राम है।
TagsRealme C71 भारत लॉन्च6300mAh बैटरी6GB रैमकीमत आपकी सोच कमRealme C71 India launch6300mAh battery6GB RAMprice is less than you thinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





