दिल्ली-एनसीआर

राहुल प्रधान ने पीएम मोदी को बताया ईश्वर का अवतार

Gulabi Jagat
10 April 2024 12:16 PM GMT
राहुल प्रधान ने पीएम मोदी को बताया ईश्वर का अवतार
x
नई दिल्ली: अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व भाजपा किसान मोर्चा फायर ब्रांड नेता राहुल प्रधान ने बड़ा बयान दिया है। श्री प्रधान ने कहा कि हिंदू राष्ट्र नहीं राम राज्य चाहिए। साथ ही भाजपा(किसान मोर्चा)पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: राहुल प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर का अवतारी पुरुष बताया है।राहुल प्रधान ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वही करती है। हमने कहा था मंदिर बनाएंगे और बनाया। मुसलमान को डराया, धमकाया और बहकाया गया था। अब मुसलमान को समझ में आ गया है। बीजेपी के बारे में जो कहा गया था कि बीजेपी आ जाएगी, मुसलमान को खा जाएगी। हम तो लहसुन प्याज में नहीं खाते मुसलमान को कैसे खा लेंगे। मुसलमान को समझ में आ गया कि यह राजनीतिक लोग अपने स्वार्थ के कारण बहकाने का काम किया गया था। जैसा चेहरा बीजेपी का प्रस्तुत किया गया था वैसी बीजेपी बिल्कुल नहीं है। बीजेपी एक अच्छी पार्टी है।
हिंदू राष्ट्र नहीं रामराज चाहिए- राहुल प्रधान
भाजपा नेता राहुल प्रधान ने कहा कि हिंदू राष्ट्र और रामराज दोनों में एक बुनियादी अंतर है। मंथन चिंतन करने के बाद मेरी समझ में आया कि हिंदू राष्ट्र तो कंस का भी था, लेकिन ठीक नहीं था। कई राजाओं का राष्ट्र था लेकिन ठीक नहीं था। लेकिन 22 जनवरी को रामराज़ की स्थापना हो गई है। इतना बढ़िया राज मोदी जी ने बना दिया राम राज के आगे हिंदू राष्ट्र का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।
पीएम मोदी ईश्वर के अवतार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भाजपा नेता राहुल प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ईश्वर के अवतार हैं।श्री प्रधान ने कहा कि जितनी मुझे हो सकती है भजन साधना मैने की है। मैं देख पा रहा हूं कि मोदी कोई व्यक्ति नहीं हैं, मोदी कोई नेता नहीं हैं। भगवान ऐसे लोगों को अवतार के रूप में भेजते हैं।श्री प्रधान बोले कि मेरी समझ से मोदी एक अवतारी पुरुष हैं। ईश्वर के अवतार हैं धर्म की स्थापना करने के लिए, दुष्टों का संघार करने के लिए, राष्ट्र का उत्थान करने के लिए आए हैं। इसलिए वह बिना थके, बिना रुके, बिना झुके 24 घंटे राष्ट्र की सेवा में लगे रहते हैं।
Next Story