- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कोलंबिया के बोगोटा...
दिल्ली-एनसीआर
कोलंबिया के बोगोटा पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों-व्यापारियों से करेंगे बात
SHIDDHANT
29 Sept 2025 8:17 PM IST

x
Delhi दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं। वे कोलंबिया की राजधानी बोगोटा पहुंचे। इसकी जानकारी कांग्रेस ने दी। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोगोटा, कोलंबिया पहुंचे। वे दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां उनका चार देशों के राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है। कांग्रेस ने राहुल गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं।
इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ टीवी डिबेट में की गई टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है तो उसके प्रवक्ता और नेता राहुल गांधी को मारने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक वीडियो में कहा, "अहिंसा कायरता की आड़ नहीं होती है और वीरता का सर्वोच्च गुण है। यह गुण हमने आजादी के आंदोलन में देखा, जब अहिंसा के रास्ते से अंग्रेजों को हराया। जो वैचारिक लड़ाई होती है, उसके हथियार गोला-बारूद और बंदूक नहीं होते, उसके हथियार विचार होते हैं, लेकिन जब प्रतिद्वंद्वी के पास विचार के हथियार नहीं होते हैं तो वे हिंसा का सहारा लेते हैं।
पवन खेड़ा बोले, "प्रवक्ता ने टीवी पर आकर कहा कि राहुल गांधी को छाती पर गोली मारनी चाहिए। इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे पहले, सीआरपीएफ ने कई बार चिट्ठियां लिखीं। उन चिट्ठियों को लीक किया गया। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिट्ठियां लिखी गईं। इससे षड्यंत्र की बू आती है। यह वही लोग हैं, जो वैचारिक लड़ाई में हार रहे हैं, जिनके पास विचार को विचार से परास्त करने के हथियार नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "पहले गालियों का इस्तेमाल करके राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश की गई। अब गोलियों की धमकी दी जा रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे मुद्दों से आकर्षित होकर राहुल गांधी से जुड़ रहे हैं और यह विरोधियों को पच नहीं रहा है।
राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी मामले में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पिंटू महादेव को लेकर कहा, "गोली मारने की बात कहना, ऐसी सोच रखना, ये गोडसे की सोच वाले लोग हैं।" उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इससे पहले, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आरएसएस-भाजपा विचारधारा के खिलाफ राहुल गांधी की निडर लड़ाई ने उन्हें झकझोर दिया है। हालांकि, कोई भी धमकी या हिंसा उन्हें भारत के लोगों के लिए खड़े होने और संविधान की रक्षा करने से नहीं रोक पाएगी। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट करते हुए मांग की कि पिंटू महादेव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही, भाजपा नेतृत्व की ओर से इसकी कड़ी निंदा और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।
Tagsराहुल गांधीदक्षिण अमेरिका दौराकोलंबियाकांग्रेसभाजपापिंटू महादेवगोली मारने की धमकीटीकाराम जूलीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहवैचारिक लड़ाईराजनीतिक विवादसुरक्षा खतरालोकसभा नेता प्रतिपक्षजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





