- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अटल बिहारी वाजपेयी की...
अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई नेता

अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई नेता
New Delhi, नई दिल्ली: नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई प्रमुख नेताओं ने स्मारक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।
इस अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे .
#WATCH दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल स्मारक पहुंचे। pic.twitter.com/EdbW3QFfzB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
#WATCH दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/zGrmapKVs4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ‘सदैव अटल’ पहुंचकर वाजपेयी की स्मृति को नमन किया। वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य भाजपा नेता भी ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया।
अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति ने भी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि |
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/e7Rofqbo1Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026





