दिल्ली-एनसीआर

Noida में बड़े सम्मेलन की तैयारी, व्यापारी जुटेंगे

Ratna Netam
5 July 2026 2:56 PM IST
Noida में बड़े सम्मेलन की तैयारी, व्यापारी जुटेंगे
x

Noida नोएडा : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने 30 जुलाई को प्रस्तावित ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित संगठनात्मक बैठक में महासम्मेलन की रूपरेखा, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन का दावा है कि यह कार्यक्रम नोएडा के व्यापारिक इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाले व्यापारी समागम में केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, जीएसटी कमिश्नर, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि संगठन में नई चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके तहत प्रदेश और जिला स्तर पर नई टीमों का गठन किया जाएगा। साथ ही संगठन को और मजबूत करने के लिए 11 संरक्षक और समाज व व्यापार जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच ‘भामाशाह’ भी मनोनीत किए जाएंगे।

प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों से संगठित रहने और अपने हितों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि संगठन पिछले सात वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है और 30 जुलाई का महासम्मेलन व्यापारियों की एकजुटता और ताकत को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित होगा।

प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल ने बैठक में संगठन की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय का पूरा ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है और व्यापारियों से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग केवल संगठन और व्यापारी हितों में किया जा रहा है। सदन ने सर्वसम्मति से वित्तीय रिपोर्ट को मंजूरी दे दी।बैठक में यह भी बताया गया कि महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के लगभग 32 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में संगठन द्वारा पिछले सात वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें नवनीत गुप्ता, विकास जैन, सचिन गोयल, मनीष शर्मा, शक्ति सिंह, शिवा चौहान, राजेश जिंदल, अंकुर बंसल, आशीष बंसल, नितिन अग्रवाल, अमित गोयल, सुरेन्द्र गर्ग, विनीत गोयल (अंकुर), अमर चौहान, संजय सिंघल, सुनील गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, परम चौहान, शरद जैन, राम रतन शर्मा, मनीष गर्ग, मोहन लाल गुप्ता, विनय, कपिल लखोटिया, सुभाष गर्ग, अनिल गर्ग, नीरज, अमित, प्रमोद शर्मा, जयमंत झा, विवेक अग्रवाल, संदीप गर्ग, मोतीराम, गोलू ग्रोवर, निशांत पीजी, विशाल चौधरी, नितिन शर्मा, पंकज वशेंला, दीपक मस्ताना, रवि गर्ग, निशांत गर्ग अग्रवाल, हिमांशु मित्तल, हर्ष गोयल, अजय सोनी, अनूप, राजेश शर्मा, सुनील सिधानिया, आकाशदीप, गीता चौहान (बबिता), मनीष, वंदना गुप्ता, चारु जैन, नेहा जैन और श्रेया शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Next Story