दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने नशे के 5 तस्करो को किया गिरफ्तार, 120 किलोग्राम अवैध गांजा किया बरामद

Admin Delhi 1
17 Sept 2022 8:55 PM IST
पुलिस ने नशे के 5 तस्करो को किया गिरफ्तार, 120 किलोग्राम अवैध गांजा किया बरामद
x

गाजियाबाद क्राइम न्यूज़: गाजियाबाद के टीला मोड़ पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से एक 120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसके कीमत मार्केट में लगभग 20 लाख आंकी गई है।

एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्त विजयवाड़ा हैदराबाद से दिल्ली एनसीआर मेरठ जैसे छोटे छोटे नशे का कारोबार करने वालों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस कार्य में उपयोग होने वाली 2 कार भी बरामद की गई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त जिनमें 4 गाजियाबाद और एक मेरठ का रहने वाला है। इन सभी अभियुक्तों में नसीम उर्फ चांदी पर गाजियाबाद के आसपास जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। साथ ही दूसरा अभियुक्त फरमान एनसीआर में 4 मुकदमें दर्ज है। इस गैंग का सरगना नसीम उर्फ चांदी है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यह सभी गिरफ्तार अभियुक्त लगभग 5 साल से गांजा सप्लाई का काम कर रहे है।

Next Story