दिल्ली-एनसीआर

PM मोदी खेलो इंडिया संवाद में देशभर के युवाओं से जुड़ेंगे आज

Gulabi Jagat
27 Aug 2026 7:24 AM IST
PM मोदी खेलो इंडिया संवाद में देशभर के युवाओं से जुड़ेंगे आज
x

PM मोदी खेलो इंडिया संवाद में देशभर के युवाओं से जुड़ेंगे आज 

यह संवाद युवाओं को देश की खेल संबंधी महत्वाकांक्षाओं से जुड़ने का सीधा माध्यम प्रदान करेगा

NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से खेलो इंडिया संवाद को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम देश भर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों में युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह संवाद युवाओं को देश की खेल संबंधी महत्वाकांक्षाओं से जुड़ने का सीधा माध्यम प्रदान करेगा। साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा और खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चल रही चर्चा का हिस्सा बनें।

इसकी प्रमुख विशेषता युवाओं और अग्रणी भारतीय एथलीटों और पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद है। कार्यक्रम का एक केंद्रीय पहलू ‘युवा संवाद’ होगा। इसमें युवा प्रतिभागियों को अपने विचार, दृष्टिकोण और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच विषयों पर आधारित होगा, जिनमें खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशा मुक्त युवा शामिल हैं।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि खेलो इंडिया संवाद का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, अनुशासित और खेलप्रिय राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप किया जा रहा है।

रामजी साहेब पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, खेल भावना को मजबूत करने तथा उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। बीआरडी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रधानमंत्री का संवाद उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का माध्यम बनेगा।
Next Story