दिल्ली-एनसीआर

भूदान आंदोलन के प्ररेणा विनोबा भावे को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sarita
11 Sept 2022 11:49 AM IST
PM Modi pays tribute to Bhoodan movements inspiration Vinoba Bhave
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूदान आंदोलन के प्ररेणा विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूदान आंदोलन के प्ररेणा विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया कि भावे का जीवन गांधीवादी सिद्धांतों की अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री ने 11 सितंबर का स्वामी विवेकानंद से ''खास संबंध'' होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में इसी दिन शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था।

मोदी ने ट्विटर पर वह भाषण साझा करते हुए कहा, ''1893 में आज ही के दिन उन्होंने शिकागो में सबसे उत्कृष्ट भाषणों में से एक भाषण दिया था। उनके भाषण ने दुनिया को भारत की संस्कृति और मूल्यों की झलक दिखायी थी।''
प्रधानमंत्री ने 1895 में जन्मे भावे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ''उनका जीवन गांधीवादी सिद्धांतों की अभिव्यक्ति है। वह सामाजिक सशक्तीकरण को लेकर जुनूनी थे और उन्होंने 'जय जगत' का नारा दिया था। हम उनके आदर्शों से प्रेरित हैं और हमारे देश के लिए उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
Next Story