दिल्ली-एनसीआर

प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कारिडोर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, थोड़ी देर बाद करेंगे सभा को संबोधित

Sarita
19 Jun 2022 11:27 AM IST
PM Modi inaugurates Pragati Maidan Integrated Transit Corridor, will address the gathering after a while
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

: पीएम मोदी ने किया प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कारिडोर का उद्घाटन, थोड़ी देर बाद करेंगे सभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कारिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित की। इस मौके पर पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कोरिडोर परियोजना 920 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है। कार्यकर्ताओं को लिखे एक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि इस वक्त देश के युवा पीड़ा में हैं। वहीं, असम में बाढ़ से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। असम के चिरांग जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है यहां हजारों लोग प्रभावित हैं। एसडीआरएफ की टीमों ने 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
पीएम मोदी ने किया ट्रांजिट कारिडोर परियोजना का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कारिडोर परियोजना का निरीक्षण किया।

पीएम मोदी ने प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कोरिडोर का किया उद्घाटन

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान में एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया।




Next Story