दिल्ली-एनसीआर

PG-hostel चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Ratna Netam
2 July 2026 6:24 PM IST
PG-hostel  चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
x
एक अवैध चाकू बरामद किया है।

Noida नोएडा : थाना सेक्टर-126 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के छह लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 12,500 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यह आरोपी लगातार पीजी और हॉस्टल में रह रहे छात्रों और किरायेदारों को निशाना बना रहा था।मामला तब सामने आया जब कुछ दिन पहले एक युवक ने थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके दो लैपटॉप, रूम पार्टनरों के दो लैपटॉप, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर लिए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सुराग मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें छह लैपटॉप और सात मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा एक चोरी की मोटरसाइकिल, नकद रुपये और एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था और पीजी-हॉस्टल में रैकी कर आसानी से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और गश्त को और तेज किया जाएगा ताकि छात्रों और किरायेदारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Story