- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Social service. के...
Social service. के संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन

Noida नोएडा : इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा (डिस्ट्रिक्ट-301) का इंस्टॉलेशन एवं ताजपोशी समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अंकिता सिंह ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली और पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिग बॉस फेम एवं यूट्यूबर मृदुल तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतमबुद्धनगर के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी को प्रेरणादायक बताया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अंकिता सिंह के साथ सचिव डॉ. शेली गर्ग, उपाध्यक्ष मधुशी वर्मा, आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, पूजा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनीता सिंगला ने अपने पदभार ग्रहण किए।अपने संबोधन में अध्यक्ष अंकिता सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने वर्षभर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब की ओर से 10 सामाजिक परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इनमें डॉक्टर डे पर चिकित्सकों का सम्मान, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सीए सम्मान, 'नो टू प्लास्टिक' अभियान, महिला सशक्तिकरण अभियान, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को गोद लेने की पहल, बचत को बढ़ावा देने के लिए गुल्लक वितरण, डायलिसिस मरीजों का सम्मान, नए सदस्यों का इंडक्शन, ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान और 'स्वच्छ पर्यावरण-हरित पर्यावरण' अभियान शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसमें क्लब की सदस्याओं ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. शेली गर्ग ने किया। समारोह में क्लब के सदस्य, समाजसेवी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि अंकिता सिंह के नेतृत्व में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।





