- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सरकारी अस्पताल में PET...
दिल्ली-एनसीआर
सरकारी अस्पताल में PET स्कैन की शुरुआत, सफदरजंग में मरीजों को बड़ी सुविधा
Harrison
31 July 2025 8:02 PM IST

x
Delhi दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल में पेट-सीटी स्कैन मशीन लगने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एम्स के बाद यह दूसरा सरकारी अस्पताल है जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है। परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से लाइसेंस मिलने के बाद ट्रायल शुरू हो गया है और जल्द ही नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। एक और मशीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है जिससे मरीजों को किफायती दर पर जांच मिल सकेगी।
सफदरजंग अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक में एक पेट (पाजिट्रान एमिशन टोमोग्राफी)-सीटी स्कैन मशीन लग गई है। एम्स के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला यह दूसरा अस्पताल है, जहां पेट-स्कैन मशीन लगा गई है।
इसके संचालन के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) से लाइसेंस मिलने के बाद इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जल्द ही इस मशीन से कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सफदरजंग अस्पताल में पेट स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी।
Tagsसरकारी अस्पतालPET स्कैनशुरुआतसफदरजंगमरीजोंबड़ी सुविधाGovernment hospitalPET scanstartSafdarjungpatientsbig facilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





