दिल्ली-एनसीआर

लुटियन जोन में प्रदर्शन के लिए अब लोगों को पड़ेगी आधार की जरुरत, पुलिस को एक घंटा पहले देनी होगी प्रदर्शनकारियों की सूची

Renuka Sahu
26 Jun 2022 4:34 AM GMT
People will now need Aadhaar for demonstration in Lutyens Zone, police will have to give list of protesters one hour in advance
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली के लुटियन जोन में प्रदर्शन के लिए अब लोगों को आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र साथ लाने होंगे। इ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्ली के लुटियन जोन में प्रदर्शन के लिए अब लोगों को आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र साथ लाने होंगे। इसके बाद ही प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी। असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शन स्थल के एंट्री प्वाइंट पर ही प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी की जाएगी। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने हाल ही में हुई एक बैठक में यह आदेश दिए हैं।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोजक जब प्रदर्शन की अनुमति लेने आएगा तो उसे कम से कम एक घंटा पहले प्रदर्शनकारियों की सूची देनी होगी। चार वॉलंटियरों के नाम भी बताने होंगे, जो प्रदर्शन वाले गेटों पर खड़े होंगे और बताएंगे कि वह उनके प्रदर्शनकारी हैं। वॉलंटियर के बताने के बाद ही प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर सकेंगे। एंट्री प्वाइंट पर ही आधार कार्ड और आईडी प्रूफ दिखाना होगा। यदि किसी के पास यह दस्तावेज नहीं होंगे तो उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
आसान होगी असामाजिक तत्वों की पहचान
पुलिस के इस कदम से प्रदर्शन में ज्यादा प्रदर्शनकारियों को शामिल होने से रोका जा सकेगा। पुलिस ने जितने प्रदर्शनकारियों की अनुमति दी है उतने ही प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे। इससे ज्यादा भीड़ नहीं हो सकेगी। साथ ही, प्रदर्शन में शामिल असामाजिक तत्व व बदमाशों को रोका जा सकेगा। अब प्रदर्शन में शरारती तत्व शामिल हो जाते हैं तो पुलिस की इस नई कवायद से इन लोगों की पहचान करना आसान हो जाएगा। अगर प्रदर्शन के दौरान कोई भड़काऊ देता है और उससे दंगे भड़क जाते हैं तो पुलिस के इस नए कदम से आरोपी की पहचान करना आसान हो जाएगा।
Next Story