दिल्ली-एनसीआर

तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच हाथापाई में एक की मौत

Sarita
24 Aug 2022 10:17 AM IST
One killed in scuffle between two prisoners in Tihar Jail
x

फाइल फोटो 

बीते सोमवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच हाथापाई हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीते सोमवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच हाथापाई हो गई। यह घटना तिहाड़ जेल स्थित सेंट्रल जेल नंबर 5 की है। 22 अगस्त को सेंट्रल जेल नंबर 5 की एक बैरक में दो कैदियों के बीच अचानक हाथापाई हो गई।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हाथापाई में समीर खान नामक एक कैदी अचानक नीचे गिर पड़ा। उसे जेल डिस्पेंसरी ले जाया गया जहां से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीडीयू अस्पताल में कैदी समीर खान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Next Story