दिल्ली-एनसीआर

गांधी दर्शन समिति के सत्याग्रह मंडप में एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया

Admin Delhi 1
22 Sep 2022 2:40 PM GMT
गांधी दर्शन समिति के सत्याग्रह मंडप में एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया
x

दिल्ली न्यूज़: गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति तथा गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक सितम्बर, 2022 को गांधी दर्शन समिति के सत्याग्रह मंडप में एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल जी, निदेशक श्री सुशील कुमार त्रिपाठी जी, मोरारजी देसाई संस्थान से श्री ईश्वर आचार्य जी, देशभक्त विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष श्री हर्ष जी, आयुष मंत्रालय के सदस्य श्री अमित नागपाल जी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीदास जी, उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार भटनागर जी, मंत्री डॉ. पुनीत कुमार मलिक जी, डॉ. विनोद कुमार पाठक जी, आचार्य कौशल कुमार जी के अतिरिक्त देश के कोने-कोने से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार पूरे देश में विस्तृत रूप से करने की आवश्यकता है। इसके लिए देश में जगह-जगह प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र खोले जायें। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्राकृतिक चिकित्सा का एक ऐसा भव्य केन्द्र दिल्ली में स्थापित करना चाहिए जो प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में एक रोल मॉडल बन सके। उन्होंने गाँधी जी द्वारा स्थापित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का वर्णन करते हुए कहा कि गांधी जी ने सर्वप्रथम अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कस्तूरबा जी का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से किया। गांधी जी जो कहते थे उसे पहले स्वयं करते थे, गांधी जी दूसरों को वही उपदेश देते थे जिसे वे स्वयं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि आज के आयोजन का एक विशेष संयोग यह भी है कि आज देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी है और प्रधानमंत्री जी खुद गांधी जी के रचनात्मक कार्यों का अनुशरण करते हुए एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और गांधी के कार्यों को आगे बढ़ाने में सदैव तत्पर रहते हैं। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति गांधी जी द्वारा चलाये गये प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने में अपना हर सम्भव सहयोग करेगी और उन्होंने आशा व्यक्त किया कि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के सहयोग से गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष मंत्रालय के सदस्य श्री अमित नागपाल जी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आदरणीय श्री विजय गोयल जी ने जो आश्वासन दिया है उससे निश्चित रूप से ही प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है।

गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीदास जी ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सक जहाँ भी रहेगा वह प्राकृतिक जीवन पद्धति से जीवन जीने की कला से लोगों को अवगत कराता रहेगा जिससे लोग बीमार ही न पड़ें। अध्यक्ष जी ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को एक सुखद जानकारी देते हुए बताया कि गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति द्वारा पंजाब में स्थित 'देश भक्त विश्वविद्यालय' के साथ एक एम.ओ.यू. हस्ताक्षर किया गया है। जिसके माध्यम से एन.डी.डी.वाई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस विश्वविद्यालय से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी डिग्री लेने में सहायता मिलेगी। अन्त में उन्होंने सेमिनार में उपिस्थत सभी अतिथियों, केन्द्र व्यवस्थापकों, प्राकृतिक चिकित्सकों तथा देश के कोने-कोने से आये हुए विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।गांधी दर्शन समिति के सत्याग्रह मंडप में एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया

Next Story