दिल्ली-एनसीआर

अब ऑनलाइन मिलेगी अपने इलाके के सफाईकर्मियों और मालियों की जानकारी, उपराज्यपाल ने लॉन्च किया पोर्टल

Sarita
30 Jun 2022 8:53 AM IST
Now you will get the knowledge of the sweepers and gardeners of your area online, the Lieutenant Governor launched the portal
x

फाइल फोटो 

अब अपने इलाके में तैनात सफाई कर्मियों और मालियों के बारे में जानकारी के लिए अब आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अब अपने इलाके में तैनात सफाई कर्मियों और मालियों के बारे में जानकारी के लिए अब आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ेगा। यह जानकारी अब दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट पर मौजूद होगी। दिल्ली के उप राज्पाल वीके सक्सेना ने बुधवार दिन में इसके लिए तैयार विशेष पोर्टल लांच किया। दिल्ली नगर निगम में लगभग 57 हजार सफाई कर्मचारी और पांच हजार माली काम करते हैं।

अब दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट mcdonline.nic.in पर एक विशेष पोर्टल का आरंभ किया गया है। इसमें सफाई कर्मचारियों और मालियों से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसमें उनके फोन नंबर, क्षेत्रवार व वार्डवार उनके कार्यक्षेत्र आदि की जानकारी शामिल है। इस अनूठी पहल के जरिए लोग इलाके की सफाई एवं पार्कों के रख-रखाव से संबंधित सेवाओं के लिए उच्च अधिकारियों व जन प्रतिप्रतिनिधियों के पास जाने की बजाय सीधे इन कर्मचारियों से संपर्क कर अपनी परेशानी को हल कर सकेंगे।
निगम की वेबसाइट पर स्वच्छता अधीक्षकों एवं निरीक्षकों व चौधरियों के नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि, अगर सफाई कर्मचारी के स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होता है तो इसकी शिकायत भी की जा सकेगी।
इस तरह के काम करेगी वेबसाइट
निगम की वेबसाइट खोलने के बाद नागरिक को सेलेक्ट माय सर्विस एरिया लिंक में जाकर अपना क्षेत्र चुनकर सफाई कर्मचारियों एवं मालियों के बारे में सूचना देने वाले पेज पर जाना होगा। यहां पर उन्हें सभी जानकारी प्राप्त होगी। निगम के इस कदम से सफाई कर्मचारियों और मालियों को भी ज्यादा जवाबदेह बनाया जा सकेगा।
Next Story