दिल्ली-एनसीआर

केजरीवाल को नितिन गडकरी ने किया बर्थडे विश

Sarita
16 Aug 2022 8:48 AM IST
Nitin Gadkari wished Kejriwal a birthday
x

फाइल फोटो 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज बर्थडे है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज बर्थडे है। सुबह से पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है और उनके लिए लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।'' 'आप' संयोजक ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। केजरीवाल ने लिखा, ''आपका बहुत बहुत शुक्रिया सर।''
एक दौर में अरविंद केजरीवाल और नितिन गडकरी के बीच काफी कटुता आ गई थी। अरविंद केजरीवाल के आरोपों की वजह से गडकरी को दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने का प्लान बदलना पड़ा था। जनवरी 2014 में अरविंद केजरीवाल ने भारत के सबसे भ्रष्ट लोगों की सूची जारी की थी और कुछ कागजात दिखाते हुए गडकरी पर भी कई आरोप जड़े थे। गडकरी ने उनके खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। मार्च 2018 में अरविंद केजरीवाल ने गडकरी से माफी मांग ली थी।
Next Story