दिल्ली-एनसीआर

NIA ने पंजाब, हरियाणा में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

Ashwandewangan
6 Jun 2023 3:32 PM IST
NIA ने पंजाब, हरियाणा में 10 ठिकानों पर की छापेमारी
x

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में खालिस्तानी संगठन से जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने कहा कि खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े लोगों के पंजाब में नौ ठिकानों और हरियाणा में एक ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।

सूत्र ने कहा, खालिस्तानी चरमपंथी संगठन द्वारा रची गई आतंकवादी साजिशों को उजागर करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों, हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के लिए धन इकट्ठा किया जा रहा है।

फिलहाल, एनआईए ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story