दिल्ली-एनसीआर

दिल्लीवालों को जाम से राहत दिलाएंगे पंजाबीबाग और आनंद विहार में नए फ्लाईओवर, मिली मंजूरी

Renuka Sahu
11 May 2022 3:16 AM GMT
New flyovers in Punjabibagh and Anand Vihar will give relief to Delhiites from the jam, got approval
x

फाइल फोटो 

पंजाबीबाग और आनंद विहार को जाममुक्त करने के लिए सरकार ने दो फ्लाईओवर बनाने पर सहमति जताई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाबीबाग और आनंद विहार को जाममुक्त करने के लिए सरकार ने दो फ्लाईओवर बनाने पर सहमति जताई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में दोनों फ्लाईओवर बनाने के लिए 724.36 करोड़ की मंजूरी दी गई।

आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक फ्लाओवर बनने से गाजियाबाद से आने वाले ट्रैफिक को भी फायदा मिलेगा। वहीं पंजाबबाग से राजा गार्डन तक बनने वाले फ्लाईओवर से वहां लगने वाल जाम की समस्या खत्म होगी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस दौरान कहा कि दोनों सड़कों पर फ्लाईओवर बनने से सड़कें जाममुक्त होंगी। रोजाना लाखों लोगों का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने के बाद वर्तमान सड़क की क्षमता बढ़ जाएगी। यातायात बढ़ने पर भी जाम जैसी समस्या नहीं होगी।
पंजाबी बाग से राजा गार्डन के बीच फ्लाईओवर
अधिकारियों के मुताबिक पंजाबीबाग और राजा गार्डन के बीच जिस कॉरिडोर पर फ्लाईओवर बनेगा, वह रिंग रोड का हिस्सा है। इस हिस्से पर ट्रैफिक का अतिरिक्त भार है। क्योंकि इसपर रोहतक रोड (एनएच-10) के जरिए हरियाणा से भारी ट्रैफिक आता है। इसके साथ ही ये उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली के अलावा गुरुग्राम और एनसीआर के क्षेत्र को जोड़ता है।
वर्तमान में यहां मौजूद वन वे फ्लाईओवर और कम क्षमता वाले चौराहे भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है। कॉरिडोर के निर्माण से ट्रैफिक मौजूदा रोड से नए बनने वाले फ्लाईओवर पर चला जाएगा और रिंग रोड के इस हिस्से पर लगने वाला जाम खत्म होगा। इसके लिए ईएफसी ने कुल 372.04 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
आनंद विहार फ्लाईओवर से दो लाल बत्ती खत्म होगी
दूसरा फ्लाईओवर अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच पड़ने वाले रामप्रस्थ लालबत्ती के पास बनेगा। छह लेन का फ्लाईओवर के बनने से दो लाल बत्ती खत्म हो जाएगी। इससे एक लाख वाहनों को फायदा मिलेगा। दिल्ली से गाजियाबाद और नोएडा आने-जाने वालों को जाम से राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर के लिए सरकार ने 352.32 करोड़ की मंजूरी दी है।
● कुल 372 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह फ्लाईओवर छह लेन का होगा।
● कुल 372.04 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यूटीपैक से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
Next Story