- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: अमेरिकी...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन
Tara Tandi
21 April 2025 1:50 PM IST

x
New Delhi नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीन बच्चों के साथ सोमवार को दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले, वेंस और उषा के सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी का पालम एयरबेस पर स्वागत किया।
अमेरिकी नेता के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत भी किया गया। वेंस के बच्चों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने थे और उन्होंने पूरे परिवार के साथ मंदिर में तस्वीरें खिंचवाईं। वेंस के साथ वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के उपराष्ट्रपति के साथ व्यापक वार्ता के बाद सोमवार की शाम को वेंस परिवार के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। वेंस ऐसे समय में भारत आए हैं जब कुछ सप्ताह पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित लगभग 60 देशों के खिलाफ व्यापक शुल्क व्यवस्था लागू करने के बाद उसे स्थगित कर दिया था।
TagsNew Delhi अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंसउनके परिवारअक्षरधाम मंदिर किए दर्शनNew Delhi US Vice President Vancehis familyvisited Akshardham Templeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





