दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: संविधान क्लब आफ इंडिया में विद्यावाचस्पति सारश्वत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Gulabi Jagat
26 July 2024 1:57 PM GMT
New Delhi: संविधान क्लब आफ इंडिया में विद्यावाचस्पति सारश्वत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
x
New Delhi नई दिल्ली: संविधान क्लब आफ इंडिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ द्वारा आयोजित "विद्यावाचस्पति सारश्वत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रखा गया था जिसमे देश एवं विदेश से सैकड़ो लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमे पामगढ़ जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ से डॉ रोहित डहरिया को सामाजिक उत्थान,साहित्य, कविता, गीत रचना व समाजिक कार्यों का अवलोकन कर "विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान " डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है, इसके पूर्व उन्हें इतिहास में पुरातत्व शोध संस्थान विभाग बालाघाट मध्यप्रदेश द्वारा उनके
सामाजिक जागृति
कार्यकमो,समाजिक रचना व कार्यों को देखते हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि एवं डी. लीट की उपाधि से सम्मानित हुए, साथ ही लंदन बुक आफ वर्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज कराकर सम्मान प्राप्त कर चुके है।डॉ डहरिया सामाजिक जागृति कलाकार, रचनाकार के साथ-साथ राजनितिक व्यक्ति भी है, वें जांजगीर चाम्पा जिला के जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे साथ ही , मंडी सदस्य, व अभी हाल ही में जांजगीर चाम्पा लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भी रहे है, वर्तमान में जांजगीर बसपा के
जिलाध्यक्ष
है। उनका छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अन्य प्रांतो में लगातार सामाजिक जागृति संगीतमय कार्यक्रम जारी है जिसके लिए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया था।
नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में - मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ अरविन्द कुमार जी (पूर्व कुलपति, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय विश्वविद्यालय झांसी), विशिष्ट अथिति के रूप में - डॉ स्वर्णलता पांचाल जी (रिसर्च साइंटिस्ट, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली), अध्यक्षता - डॉ इंदु भूषण मिश्रा जी (कुलपति प. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ),सुश्री दीपा मिश्रा जी (सुप्रसिद्ध कथा वचिका मथुरा ), डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही जी (राष्ट्रीय पर्यावरणाविद एवं वर्ल्ड रिकार्ड धारी) इत्यादि अतिथियों के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Next Story