दिल्ली-एनसीआर

आज जारी होंगे नीट यूजी के आंसर-की, neet.nta.nic.in पर कर सकेंगे चेक

Renuka Sahu
30 Aug 2022 2:49 AM GMT
NEET UG answer key will be released today, you can check on neet.nta.nic.in
x

फाइल फोटो 

अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के आयोजन के लगभग डेढ़ महीने बाद इसमें सम्मिलित हुए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के आयोजन के लगभग डेढ़ महीने बाद इसमें सम्मिलित हुए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) यानि नीट यूजी 2022 के लिए अनौपचारिक आंसर-की राष्ट्रीय परीक्षाएं (NTA) द्वारा कल यानि मंगलवार को जारी किए जाएंगे। एजेंसी द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किए गए अपडेट के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए प्रोविजिनल नीट यूजी आंसर-की 2022 डाउनलोड के लिए लिंक का परीक्षा पोर्टल, neet.nta.nic.in पर आज यानि 30 अगस्त 2022 तक एक्टिव कर दिया जाना प्रस्तावित है।

NEET UG Answer Key 2022: नीट यूजी OMR और रिस्पॉन्स शीट भी कर सकेंगे डाउनलोड
इसके साथ ही, एनटीए ने नीट यूजी आंसर-की 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों की मार्क की गई ओएमआर की स्कैन कॉपी और उनके उनके द्वारा मार्क किए गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर के लिए 'रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स' की शीट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को नीट यूजी 2022 आंसर-की के साथ-साथ अपनी ओएमआर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स को डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण (रोल नंबर, अप्लीकेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार आंसर-की, OMR और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET UG Answer Key 2022: न लगे सही आंसर तो कराएं आपत्ति दर्ज
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि उन्हें एनटीए द्वारा जारी की गई किसी भी प्रश्न की नीट यूजी आंसर-की 2022 सही नहीं लगती है तो वे इसे पोर्टल पर लॉग-करके दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने उत्तर के समर्थन में प्रमाणित साक्ष्य भी अपलोड करने होंगे और प्रति प्रश्न की दर से 200 रुपये के शुल्क का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए द्वारा फाइनल नीट यूजी 2022 आंसर-की जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही, एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2022 की भी घोषणा करेगा, जिसके लिए एजेंसी ने 7 सितंबर 2022 तक की तिथि निर्धारित की है।
Next Story