दिल्ली-एनसीआर

NCR Gurugram: 70 महिलाएं इस बार महिलाएं पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी

Admindelhi1
23 Feb 2025 1:04 PM IST
NCR Gurugram: 70 महिलाएं इस बार महिलाएं पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी
x
"गुरुग्राम नगर निगम चुनाव"

गुरुग्राम: गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के मैदान में पुरुषों के साथ महिलाएं भी पूरे दमखम के साथ उतरी हैं। इस बार नगर 36 वार्ड से 70 महिलाएं पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रही हैं। सीवर जाम, पानी की किल्लत, जर्जर सड़क जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर वे मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं। हालांकि, 12 मार्च को मतगणना के बाद इनमें से कितनी महिलाओं की किस्मत खुलती है यह आने वाला समय बताएगा।

36 वार्ड निर्धारित किए गए: नगर निगम गुरुग्राम में नई वार्डबंदी के अनुसार 36 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इस बार 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें वार्ड नंबर 34 अनुसूचित जाति की महिला और वार्ड नंबर 26 को पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए) महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 2, 12, 15, 18, 20, 21, 24, 29, 30, और 33 को सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

इन सभी वार्डों में महिलाएं गंदगी, सीवर जाम जैसे मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं। इन महिला प्रत्याशियों का कहना है कि लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान करवाया जाएगा। लोगों को बार-बार नगर निगम अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम गुरुग्राम के 36 वार्ड में 98 पुरुष प्रत्याशी भी पार्षद पदों के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

2017 के चुनाव में 15 महिलाएं जीतीं: 2017 नगर निगम चुनाव में 35 वार्ड में से 15 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। चुनाव के मैदान में 55 महिलाओं ने किस्मत आजमाई थी। जीतने वाली महिलाओं में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर भी शामिल थीं। 90 पुरुष प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। इस बार महिला उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ी है।

Next Story