दिल्ली-एनसीआर

मुस्लिम युवक के द्वारा महिला पर दुष्कर्म कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप

HARRY
8 May 2023 3:19 PM GMT
मुस्लिम युवक के द्वारा महिला पर दुष्कर्म कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप
x
मामला दर्ज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली में 42 साल की एक महिला ने एक मुस्लिम युवक पर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में महिला के आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि महिला की शिकायत पर धारा 376, 506, 509 और 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह केस 19 अप्रैल को दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसके मुताबिक, आरोपी मुस्लिम युवक की पहचान 32 साल के अजमत अली खान के तौर पर हुई है जो लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। महिला ने बताया है कि वो पेशे से वो एक मॉडल हैं। अजमत से उनकी मुलाकात फेसबुक पर साल 2016 में हुई थी। एफआईआर में कहा गया है कि अजमल उनकी कथक डांस टीचर का दोस्त था। इसी वजह से उन्होंने अजमल की दोस्ती कबूल की। महिला के पति की मौत हो चुकी हैं और उनका एक बच्चा भी है।

मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो बनाया

एफआईआर के मुताबिक, साल 2017 में दोनों रिलेशनशिप में आए। महिला का आरोप है कि खान ने आपत्तिजनक हालत में उनका वीडियो बनाया। उनका यह भी आरोप है कि खान ने जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मना कर दिया। महिला का आरोप है, ‘खान ने मुझसे जबरन कहा कि मैं मुस्लिम धर्म अपना लूं और उनके रिवाज को फॉलो करना शुरू कर दूं लेकिन मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन खान ने मुझसे कहा कि मुझे इस्लाम अपनाना होगा, बुर्का पहनना होगा, एक दिन में पांच बार नमाज पढ़ना होगा और रोजा भी रखना होगा। इसके बाद मैंने रिलेशनशिप तोड़ने का फैसला कर लिया।’

चेहरे पर एसिड फेंकने का आरोप

FIR के मुताबिक महिला के फैसले के बाद आरोपी युवक ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो वो उनके चेहरे पर एसिड फेंक देगा और उनकी हत्या कर देगा। इसके बाद महिला ने युवक से दूरी बना ली। महिला का आरोप है

कि उसने उन्हें धमकी दी कि वो उनकी आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। लेकिन जब महिला ने इसे नजरअंदाज किया तो युवक ने उन्हें फिर धमकी दी कि वो उनका करियर तबाह कर देगा। महिला का आरोप है कि वो उन्हें मोबाइल पर गालियां लिख मैसेज करता था।

महिला ने आरोप लगाया कि इसी साल 2 अप्रैल को खान ने उनपर जनकपुरी इलाके में हमला किया। उसने उन्हें जिंदा दफन करने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म का भी केस दर्ज किया है। इधर पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी है और 17 मई तक अदालत से उसे सुरक्षा मिली हुई है। पुलिस ने कहा कि जब वो जांच में शामिल होगा तब उसका पक्ष भी लिया जाएगा। इसके बाद भी पता चल सकेगा कि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है।


Next Story