- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Sultanpuri में नगर...
दिल्ली-एनसीआर
Sultanpuri में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, रैंप-चबूतरे हटाकर सड़क की सफाई
Harrison
6 Jun 2025 11:39 PM IST

x
Delhi दिल्ली : बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी पी-ब्लॉक में नगर निगम ने बस टर्मिनल के पास अतिक्रमण हटाया। रोहिणी नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर बने रैंप और टीन शेड तोड़े। व्यस्त मार्ग पर अतिक्रमण से जाम लगता था। पुलिस की मौजूदगी में दो घंटे चले अभियान में कई अवैध निर्माण हटाए गए और सामान जब्त किया गया जिससे लोगों को अब यातायात में आसानी की उम्मीद है।
बाहरी दिल्ली। सुल्तानपुरी पी-ब्लॉक में बस टर्मिनल के पास लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाए गए। रोहिणी नगर निगम जोन की टीम ने फुटपाथ पर बनाए गए रैंप और चबूतरों पर हथौड़े चलाया।
अर्थ मूवर्स मशीन की मदद से रोड के किनारे बनाए गए टीन शेड हटाए। टीम ने फुटपाथ पर रखी लकड़ी की मेज, बोर्ड आदि सामान जब्त किया। इस व्यस्त मार्गं पर अतिक्रमण के कारण अक्सर वाहन यातायात जाम में फंसते रहे हैं।
मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण पर हथौड़ा चलाया
रोहिणी नगर निगम जोन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सुल्तानपुरी पी-ब्लॉक नजदीक 908 बस टर्मिनल के पास मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण पर हथौड़ा चलाया। लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में करीब दो दर्जन पक्के निर्माण ढहाए गए। दो घंटे चले इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में टीन शेड और पटरी पर रखे सामान को जब्त किया।
लंबे अंतराल के बाद इस मार्ग से अतिक्रमण हटाए गए
Tagsसुल्तानपुरीनगर निगमकार्रवाईरैंप-चबूतरे हटाकरसड़क की सफाईSultanpuriMunicipal Corporationactionremoving ramps and platformscleaning the roadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





