मध्य प्रदेश

MNREGA कर्मचारियों और श्रमिकों को पांच माह से वेतन नहीं, बढ़ी परेशानी

Gulabi Jagat
6 Nov 2025 9:13 PM IST
MNREGA कर्मचारियों और श्रमिकों को पांच माह से वेतन नहीं, बढ़ी परेशानी
x
रायसेन। मनरेगा के लगभग 5 महीनों से वेतन नहीं मिला है।ऐसी स्थिति में मजदूरों का भुगतान रूक गया है।बताया जा रहा है कि स्पर्श पोर्टल में फंस रही तकनीकी पेंच की समस्या बरकरार है।इस वजह से कर्मचारी जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी पेशोपेश में है।
इनका कहना है....
जल्द होगा समस्या का निदान ...
स्पर्श पोर्टल में तकनीकी समस्याएं आ रही है। इससे कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। इसके लिए वरिष्ठ कार्यालय भोपाल से संपर्क में है। जल्द ही समस्या का समाधान निकलने की आशा है.अखिलेश द्विवेदी अधिकारी मनरेगा
स्पर्श पोर्टल से मनरेगा कर्मचारियों को 5 माह से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहे हैं। इसकी तकनीकी समस्याएं करीबन पांच महीने से बरकरार है, जिसका समाधान शासन-प्रशासन आज तक नहीं निकाल पाया है।
केंद्र सरकार ने वेतन भुगतान सिंगल नोडल अकाउंट स्पर्श मॉड्यूल के माध्यम से करने का निर्णय निर्णय लिया है। इस नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कर्मचारियों की जानकारी ठीक से अपडेट नहीं हो पा रही है।जिससे वेतन भुगतान में देरी हो रही है। कुछ मामलों में केंद्र सरकार से समय पर पर्याप्त बजट या धनराशि जारी न होने के कारण भी मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रुका हुआ है। पंचायत के कर्मचारियों की जानकारी और अन्य डेटा को पोर्टल पर सही ढंग से अपडेट करने में समय लगना भी भुगतान में देरी का कारण है। इन समस्याओं के कारण जिले के मनरेगा कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है।जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग इन मुद्दों को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।
मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जिपं कॉर्डिनेटर विनोद सिंह बघेल ,सहायक लेखा अधिकारी mhendr चौबे का कहना है कि स्पर्श पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं के चलते पांच माह में केवल एक माह का भुगतान किया गया है। शेष चार माह का भुगतान बकाया है। जिला एवं जनपद पंचायत के 160 कर्मचारी व इंजीनियर, 762 रोजगार सहायक के वेतन भुगतान नहीं हो सका है।इस बारे में मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल रायसेन ने जिला पंचायत और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर भुगतान की मांग कर चुके हैं।लेकिन समस्या जस की तस बनीं हुई है।
Next Story
null