- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मेंटीनेंस के चलते...
दिल्ली-एनसीआर
मेंटीनेंस के चलते एयरपोर्ट लाइन पर देर से मिलेगी रात को मेट्रो
Admin Delhi 1
4 Nov 2022 11:41 AM IST
x
दिल्ली न्यूज़: ट्रैक मेंटीनेंस कार्यों के चलते एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो कुछ देर से मिलेगी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियेां द्वारा दी जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से एयरपोर्ट, द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली एयरपोर्ट लाइन पर रात 11 बजे से मेट्रो बंद होने व सुबह सात बजे फ्रीक्वेंसी प्रभावित रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुासर पूरे नवम्बर महीने रात 11 बजे से सुबह सात बजे के बीच फ्रिक्वेंसी 15 मिनट से 20-22 मिनट तक हो सकती है। यह व्यवस्था पूरे महीने रहेगी। दिल्ली मेट्रो के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इस बाबत स्टेशनों पर सूचना दी जा रही है साथ ही ट्रेन के भीतर भी यात्रियों की जानकारी से अवगत करवाया जा रहा है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यह मेंटीनेंस कार्य इस महीने के अंत तक पूरे होने के आसार हैं।
Next Story





