दिल्ली-एनसीआर

24 अक्तूबर को यात्रियों को देर रात उपलब्ध नहीं होगी मेट्रो ट्रेन, अंतिम ट्रेन का संचालन रात 10 बजे होगा

Admin Delhi 1
22 Oct 2022 11:49 AM IST
24 अक्तूबर को यात्रियों को देर रात उपलब्ध नहीं होगी मेट्रो ट्रेन, अंतिम ट्रेन का संचालन रात 10 बजे होगा
x

दिल्ली न्यूज़: दीपावली पर इस बार 24 अक्तूबर को मेट्रो की अंतिम ट्रेन का संचालन (शुरुआती स्टेशन से) रात ग्यारह बजे के स्थान पर 10 बजे होगा। डीएमआरसी के जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार दीपावली पर यात्रियों को मेट्रो देर रात उपलब्ध नहीं होगी। अधिकारी के अनुसार सोमवार 24 अक्तूबर को मेट्रो अपने शुरुआती स्टेशन से रात 10 बजे चलेगी और निर्धारित अवधि में तय समय के अनुसार अन्य स्टेशनों से होते हुए गंतव्य स्टेशन तक पहुंचेगी।

मेट्रो की अंतिम सेवा रात्रि 11 बजे दीपावली पर बंद की गई है। मेट्रो अधिकारी का कहना है कि इसलिए मेट्रो से अपनी मंजिल तय करने वाले यात्री इसी समय को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रा का कार्यक्रम तय करें, ताकि दीपावली पर उन्हें कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। हालांकि अन्य दिनों में मेट्रो सामान्य समय के अनुसार ही संचालित होगी।

Next Story