- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- BRICS Summit से दुनिया...
BRICS Summit से दुनिया को शांति और एकता का संदेश, सलमान चिश्ती बोले- पूरा विश्व एक परिवार

नई दिल्ली। BRICS Summit 2026 के बीच अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दी नशीन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने दुनिया को प्रेम, न्याय, करुणा और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की धरती से सदियों से सभी के लिए प्रेम और किसी के लिए नफरत नहीं करने का संदेश दिया जाता रहा है। BRICS Summit को लेकर हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि आज देशभर के आध्यात्मिक नेता यहां मौजूद हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का संदेश सदियों से स्पष्ट रहा है—“सभी से प्रेम और किसी से नफरत नहीं।” उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण अवसर है कि भारत की धरती पर दुनिया के नेता मौजूद हैं और BRICS Summit का आयोजन हो रहा है। ऐसे समय में भारत से पूरी दुनिया के लिए न्याय, करुणा और भाईचारे का संदेश जाना बेहद महत्वपूर्ण है।
‘पूरा विश्व एक परिवार’
सलमान चिश्ती ने भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है और सभी को मिलकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा न्याय, करुणा, दया और एकता जैसे मूल्यों के साथ खड़ा रहा है। दुनिया में मतभेद और चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान आपसी संवाद, न्याय और मानवीय मूल्यों के जरिए होना चाहिए।
आध्यात्मिक नेताओं की मौजूदगी को बताया खास
हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने BRICS Summit के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों से आध्यात्मिक नेताओं की मौजूदगी को भी महत्वपूर्ण बताया। उनके मुताबिक इससे दुनिया के सामने भारत की विविधता और एकता का संदेश जाता है।
उन्होंने कहा कि जब विश्व के प्रमुख नेता भारत में एक मंच पर मौजूद हैं, तब शांति, न्याय, करुणा और मानवता की बात पूरी दुनिया तक पहुंचना एक सकारात्मक संदेश है।
BRICS के बीच भारत से भाईचारे का संदेश
BRICS Summit 2026 में वैश्विक नेतृत्व के साथ आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश भी सामने आ रहे हैं। सलमान चिश्ती ने जोर देकर कहा कि दुनिया के सभी लोग एक परिवार का हिस्सा हैं और सभी को एक-दूसरे की सेवा तथा सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।





