- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- NCR में 46°C पहुंचा...
NCR में 46°C पहुंचा पारा, Delhi में Heatwave से हाहाकार!

Delhi NCR Heatwave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच दिल्ली में नजफगढ़ क्षेत्र में उच्चतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और इसके पड़ोसी एनसीआर के उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ शहरों में लू की चेतावनी जारी की गई है। यानी अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। IMD मौसम चेतावनी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अनुमानित तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
IMD के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के अलावा, IMD ने अगले 48 घंटों (रविवार और सोमवार) के लिए उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के लिए हीटवेव चेतावनी जारी की है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में दिल्ली के पास के कुछ शहरों के लिए भी यही जारी किया गया है।
IMD के अनुसार, दिल्ली के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम भागों के साथ-साथ एनसीआर के शहरों जैसे गुरुग्राम और फरीदाबाद में कल के लिए हीटवेव की चेतावनी है। जबकि पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली, साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस छू सकता है।
आपको बता दें कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा होने या लगातार दो दिनों में सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होने पर हीटवेव का ऐलान किया जाता है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।