दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली में 7.8 डिग्री गिरा पारा

Admin Delhi 1
26 Nov 2022 7:13 AM GMT
राजधानी दिल्ली में 7.8 डिग्री गिरा पारा
x

दिल्ली न्यूज़: राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। सफदरजंग जिसे शहर का बेस स्टेशन माना जाता है वहां भी पिछले 2 साल में नवंबर का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी । इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

बर्फीली हवाओं के चलते रात में कम हुआ तापमान: मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी और बर्फीले पहाड़ों से आ रही हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली में रात में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के उलट दोपहर में गर्मी का आलम है। मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर में पिछले साल 2021 में सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 2020 में 6.3 और 2019 में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान नोट किया गया था।

आगे कैसा रहेगा मौसम: दिल्ली के मौसम पर IMD ने बताया कि इस वीकेंड भी ठंड का यह आलम बरकरार रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली की हवा भी आने वाले दिनों में बहुत खराब स्तर पर रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में AQI 300 के आंकड़े को पार कर गया।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में क्या है मौसम का हाल: दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर दिखने लगा है। शनिवार यानी आज न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 तो वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के भी कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

Next Story