दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में 40 के पार पहुंचा पारा, अब सुबह सात बजे खुलेंगे स्‍कूल

Renuka Sahu
12 May 2022 2:17 AM GMT
Mercury crossed 40 in Delhi, now schools will open at seven in the morning
x

फाइल फोटो 

शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय बदलने को कहा है। मं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय बदलने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि स्कूल खुलने का समय सुबह सात बजे हो। जल्दी छुट्टी की जा सकती है। ड्रेस में भी छूट देने को कहा गया है।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है, स्कूलों में खेल गतिविधियां सुबह के समय की जा सकती हैं। स्कूलों में सभा को कम समय में छांव वाले क्षेत्रों या कक्षाओं में आयोजित किया जाए। शिक्षक समय-समय पर विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए याद दिलाएं। मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंखे ठीक से चल रहे हों।
बस में छात्र ज्यादा न हों
स्कूल बस या वैन में अधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए। पैदलयासाइकिल से स्कूल आने वाले विद्यार्थी सिर ढंक कर रखें। लू लगने पर शिक्षकों को उपचार के लिए प्रशिक्षित करें।
40 पार पहुंचा पारा
दिल्ली में बुधवार के दिन पारा चालीस डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जबकि, 15 तारीख के बाद छिटपुट बादलों के आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब एक बार फिर से तेज गर्मियों का दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली की ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 65 से 39 फीसदी तक रहा। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। जबकि, शुक्रवार के तीन दिन तक दिल्ली में लू की स्थिति बनी रहेगी और अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Next Story